- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
कार छोड़ो और फटफटी से घूमों
उज्जैन | अब तक कारों में बैठकर शहर की स्वच्छता में लगे नगर निगम अधिकारियों को अब इस कार्य में दो पहिया वाहनों का उपयोग करने का कहा गया है। नगर निगमायुक्त प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए हैं कि अधिकारी निगम की कारों से उतर कर अपनी बाइक से सड़क, गली, मोहल्लों के निरीक्षण पर निकलें और गंदगी व पॉलीथिन के विरुद्ध जन जागरण में अपनी भूमिका निभाएं। कार की तुलना में दो पहिया वाहन से जमीनी कार्य अधिक बेहतर होता है। कार्य की इस व्यवहारिकता को समझते हुए निगमायुक्त पाल ने निगम अधिकारियों को भी कार छोड़ बाइक का उपयोग अधिक करने और इससे ही गली-मोहल्लों का भ्रमण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, आम नागरिकों में गंदगी से नफरत और सफाई से प्रेम की भावना का संचार करने के लिए जरूरी है कि स्वच्छता को आंदोलन के रूप में जन-जन के जीवन का हिस्सा बनाया जाए। इसी तारतम्य में निगम अधिकारी कार की बजाए बाइक उपयोग करें और शहर के व्यापारी व आमजनों तक स्वच्छता का संदेश लेकर पहुंचें।
जुर्माना ही नही, अब सम्मान करेगा निगम
गंदगी व पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ नगर निगम जुर्माने की कार्रवाई तो कर ही रहा है, स्वच्छता रखने वालों का अब सम्मान भी करेगा। निगमायुक्त ने एेसे व्यापारी, ठेला चालक, आम नागरिक जो गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करते व पॉलीथिन का उपयोग नहीं करते हुए स्वच्छता अभियान में सहयोग कर रहे हैं, उनका मौके पर ही सार्वजनिक रूप से सम्मान किया जाए। रविवार को निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक के नेतृत्व में उपायुक्त संजेश गुप्ता, योगेन्द्र पटेल और भविष्य खोबरागड़े आदि ने टॉवर चौक पर श्री राधा कृष्ण फलाहारी खिचड़ी व अन्य स्थानों पर एेसे व्यापारियों का सम्मान किया।
आज चार स्थानों पर लगेगा निगम का शिविर
नगर सरकार आपके द्वार अभियान अंतर्गत सोमवार को चार स्थानों पर नगर निगम द्वारा शिविर आयोजित किए जाएंगे। यह शिविर वार्ड क्रमांक-13 कम्युनिटी हॉल पत्ती बाजार, वार्ड -21 पानदरीबा स्कूल राजाभाऊ महाकाल मार्ग, वार्ड – 31 महाराज वाडा-2 स्कूल मैदान, वार्ड-54 पंचक्रोशी मार्ग चौराहा जनता टेन्ट हाउस के सामने, नागझिरी में शिविर आयोजित होंगे। रविवार को अवकाश के चलते एक ही स्थान वार्ड क्रमांक 12 राजपुत धर्मशाला में शिविर आयोजित किया गया था।