- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
- उज्जैन में भस्म आरती में शामिल हुए बिहार के पूर्व डिप्टी CM विजय सिन्हा: नंदी हॉल में बैठकर किए दर्शन, महाकाल से मांगा आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: त्रिपुण्ड, त्रिशूल और डमरू से सजे बाबा, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन: अब वाहनों के आवागमन पर लगा प्रतिबंध
उज्जैन ।कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री शशांक मिश्रा ने एक आदेश जारी कर उज्जैन नगर निगम सीमा क्षेत्र में कर्फ्यू के दौरान सभी प्रकार के दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है ।
यह प्रतिबंध आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति खाद्य सामग्री ,ग्रोसरी सब्जी चिकित्सा सामग्री, दूध आदि के लिए घर पहुंच सेवा हेतु लगाए गए वाहनों और इन सामग्रियों के उत्पादन, परिवहन एवं वितरण में प्रयुक्त वाहनों तथा ड्यूटी पर तैनात शासकीय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा .
इसी तरह पूर्व में जारी आदेश में संशोधन करते हुए दूध डेयरी तथा मिल्क पार्लर के लिए प्रातः 6:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक खुलने का समय तय किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
इस आदेश से प्रेस (मीडिया) को छूट रहेगी वे अपने आई डी के साथ वाहन से जा सकेंगे ।
