- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
विधानसभा चुनाव में बुरी तरह हारे राधेश्याम मिश्रा पर FIR
चोरल आश्रम में विदेशी महिलाएं सीख रही थीं योग, पुलिस को नहीं दी थी इस संबंध में जानकारी
उज्जैन:इंदौर के जिस चोरल आश्रम में विदेशी महिलाओं को योग कराने के मामले में राधेश्याम मिश्रा पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है, उनका उज्जैन से गहरा नाता रहा है। मिश्रा न केवल विक्रम विवि की नौकरी में रहे हैं, वहीं बीते विधानसभा चुनाव में वे सपाक्स की तरफ से दक्षिण क्षेत्र से उम्मीदवार भी थे और उन्हें बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था।
विवि की नौकरी को लेकर भी वे विवादों में बने रहे है। चुनाव लडऩे के पहले उन्होंने विवि की नौकरी छोड़ दी थी। इसके साथ ही योग सिखाने के कारण उनके देश-विदेश में शिष्य हैं और वे विदेशों में घूमने के शौकीन भी रहे हैं।
कोठी रोड स्थित तरणताल परिसर में चलाते थे उज्जैन योग लाइफ सोसायटी
गौरतलब है मिश्रा तरणताल परिसर में ऊपर के हिस्से में उज्जैन योग लाइफ सोसायटी भी संचालित करते थे। जिसे लेकर भी वे कई बार विवादों में रहे। सेंटर चलाने के दौरान मिश्रा द्वारा गई गड़बड़ी सामने आई, आखिरकार बीते दिनों सख्त कार्यवाही करते हुए निगम ने उनसे सेंटर का कब्जा ले लिया था।
इंदौर में चला रहे योग आश्रम
उज्जैन छोडऩे के बाद मिश्रा इंदौर के चोरल क्षेत्र में योग आश्रम चला रहे हैं, जहां कई विदेशी महिलाएं भी योग सीख रही थीं। इसकी जानकारी मिश्रा ने पुलिस से छिपाकर रखी थी। अंतत: सूचना मिलने के बाद सिमरोल पुलिस ने आश्रम पर छापा मारा और मिश्रा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस की छापेमारी में बाहर के कुछ लोगों सहित दो विदेशी महिलाएं रुकी हुईं मिली।
मिश्रा बोले… जानकारी दे दी थी
मिश्रा ने बताया मेरे द्वारा स्वास्थ्य विभाग इंदौर को जानकारी दे दी गई थी लेकिन संबंधित थाना क्षेत्र में मेरे द्वारा जानकारी नहीं दी जा सकी जिसके चलते ही पुलिस ने मुझ पर धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया है।