- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
लॉक डाउन और चप्पे-चप्पे पर पुलिस, फिर भी हो गया उज्जैन में युवक का मर्डर
Ujjain News: – थाने से चंद कदमों की दूरी पर तलवार, चाकू से हमला कर चार लोगों ने दिया हत्या को अंजाम, मामला आपसी रंजिश का
लॉक डाउन और चप्पे-चप्पे पर पुलिस का अलर्ट होने के बावजूद युवक की हत्या हो गई। थाने से चंद कदमों की दूरी पर ही चार लोगों ने चाकू, तलवार से हमला कर युवक को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि मामला पुरानी रंजिश का है। जिस युवक की हत्या हुई है, वह भी क्षेत्र का नामचीन बदमाश है।
वर्चस्व को लेकर थी पुरानी रंजिश
सोमवार रात करीब 8.30 नीलगंगा थाने के पीछे राजीव रत्न कॉलोनी में तलवार व चाकूओं से लेस आधा दर्जन लोगों ने क्षेत्र के नामचीन बदमाश राहुल परमार पर हमला कर दिया। वारदात के बाद बदमाश घटनास्थल से भागने में भी कामयाब हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नीलगंगा थाना पुलिस और एएएपी रूपेश द्विवेदी भी घटना स्थल पहुंचे। इससे पहले गंभीर घायल युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एएसपी द्विवेदी ने बताया कि राहुल परमार की पड़ोस में रहने वाले युवकों से वर्चस्व के चलते पुरानी रंजिश चली आ रही थी। राहुल के खिलाफ नीलगंगा थाने में 10 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।
मौके पर ही तोड़ दिया दम
फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया है। शहर में जहां एक और कोरोना का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर बदमाशों ने घर के बाहर बैठे एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जाता है कि युवक के कई अपराधिक रिकॉर्ड हैं। युवक मोबाइल चोरी सहित कई मामलों में जेल काट चुका है। 4 महीने पहले भी पैर में चाकू मार दिया था, तब भी उसे महाकाल थाना पुलिस ने उठा लिया था।