- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
- उज्जैन में दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल: दूल्हे ने लौटाए 50 लाख के कैश और सोना, सिर्फ अंगूठी ली
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र जी से आज्ञा लेकर खुले चांदी द्वार, बाबा का हुआ पंचामृत अभिषेक
- सिंहस्थ के लिए पुलिस को तैयार कर रहा प्रशासन: उज्जैन में पुलिस अफसरों की 21 दिन की खास ट्रेनिंग शुरू, 41 विषयों पर रहेगा फोकस; 117 अधिकारी बनेंगे “मास्टर ट्रेनर”
उज्जैन :अम्बर कॉलोनी को कंटेंटमेंट एरिया मुक्त घोषित किया गया
उज्जैन। उज्जैन नगर की वार्ड 35 की अंबर कॉलोनी में रहवासी संतोष वर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस क्षेत्र को कंटेंटमेंट एरिया घोषित किया गया था।
विगत 31 मार्च को अम्बर कॉलोनी को कंटेंटमेंट एरिया घोषित करने के बाद से यहां पर कोई भी नया कोरोनावायरस पॉजिटिव व्यक्ति नहीं मिलने के कारण इस क्षेत्र को कंटेंटमेंट क्षेत्र से मुक्त घोषित कर दिया गया है।
कलेक्टर शशांक मिश्र के निर्देश पर एडीएम आरपी तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रुपेश द्विवेदी ने आज अम्बर कॉलोनी जाकर यहां लगाए गए बैरिकेट्स हटा दिए।
उन्होंने आमजन को ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से सूचित किया कि यह क्षेत्र अब कंटेंटमेंट क्षेत्र नहीं रहा है।आज पूरा क्षेत्र कंटेनमेंट एरिया से मुक्त कर दिया मुक्त कराने उज्जैन जिला प्रशासन से एडीएम आर पी तिवारी एडिशनल एसपी रूपेश दिवेदी, सीएसपी रजनीश कश्यप नील गंगा थाना प्रभारी कुलवंत जोशी अपनी टीम के साथ कंटेनमेंट एरिया पहुंचकर मुक्त करवाया।
जब पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के अधिकारी कंटेनमेंट एरिया मुक्त कराने के बाद अंदर प्रवेश किया तभी सभी रह वासियों द्वारा उनके ऊपर फूलों की वर्षा कर ताली बजाकर स्वागत किया।किंतु यहां पर कर्फ्यू एवं लॉक डाउन पूर्ववत जारी रहेगा।

