- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-08-2026
हत्या के दो आरोपी पकड़ाए
उज्जैन। शहर के एक निजी अस्पताल के सिक्यूरिटी गार्ड अशोक चौहान (52) साल की सोमवार शाम को घर से अस्पताल जाते समय विवेकानंद कालोनी मार्ग पर दो आरोपियों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को देर रात गिरफ्तार कर लिया है।
लॉकडाउन के दौरान नीलगंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्या की दूसरी घटना हो गई। शाम 6.30 बजे गार्ड अशोक घर से घांसमंडी स्थित निजी अस्पताल में ड्यूटी के लिए जा रहा था। विवेकानंद कॉलोनी मार्ग पर इस दौरान स्कूटी से दो बदमाश आए और उन पर हमला कर दिया। सीने और छाती पर चाकू से हमले के दौरान खून अधिक बहने से अशोक वहीं पर गिर गए और उनकी मृत्यु हो गई।
टीआई कुलवंत जोशी ने बताया कि घर के पास ही अशोक की बहन राजकुमारी रहती है, जिसके यहां शेरू नामक युवक का आना-जाना था। इसको लेकर अशोक की आपत्ति थी। इस हत्या के मामले में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर शेरू नामक युवक की पहचान हुई।
गार्ड अशोक की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी शेरू को रात में ही दबिश देकर पकड़ लिया है। शेरू अपने एक अन्य साथी गोविंद उर्फ गोटिया आया था जो अशोक को जमीन पर गिरने के बाद निर्गमता से चाकू मारता रहा, जिसके मौके पर उसकी मौत हो गई।