- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
उज्जैन का गंभीर बांध:अब केवल पीने के लिए गंभीर का पानी, गेहूं-चना-प्याज की सिंचाई करना प्रतबंधित
गंभीर बांध और नदी से पानी सिंचाई का पानी लेना प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके लिए पेयजल परिरक्षण अधिनियम लागू कर दिया गया है। ताकि गर्मी के दिनों में पानी की कमी से न जूझना पड़े।
नवंबर माह से गंभीर नदी के किनारे खेतों में गेहूं, चने, लहसुन व बटले की बुवाई की जाती है। इन फसलों में पानी की मात्रा बहुत अधिक लगती है। इसके चलते जिन किसानों के खेतों में सिंचाई के साधन नहीं होते वे गंभीर नदी से ही पानी लेते हैं। इसके चलते कलेक्टर आशीषसिंह ने पेयजल परिरक्षण अधिनियम-1986 की धारा-3 के तहत गंभीर बांध के पानी को संरक्षित घोषित कर दिया गया है।
तीन तहसीलों के 24 गांव प्रभावित होते हैं इस पानी से
इसके तहत गंभीर बांध व उससे लगे उज्जैन तहसील के 12, घट्टिया के दो व बड़नगर के 10 गांवों के पीने के लिए संरक्षित किया गया है। कलेक्टर ने मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम-1986 की धारा-4 के तहत गंभीर बांध, शिप्रा नदी से जल को सिंचाई व औद्योगिक उपयोग के उपयोग के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
ये विभाग करेंगे निगरानी –
उज्जैन, बड़नगर व घटिया तहसील के एसडीओ राजस्व को इसकी निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारी भी लगातार निगरानी और निरीक्षण करेंगे। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई का अधिकार भी एसडीओ व अन्य अधिकारियों को दिया गया है।
क्या होगा यदि सिंचाई करते पाए गए
मप्र पेयजल अधिनियम-1986 की धारा-9 के तहत सिंचाई या औद्योगिक उपयोग करते पाए जाने पर संबंधित की मोटर जब्त कर ली जाएगी। साथ ही दो साल का कारावास और दो हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा।