- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
महाकाल की शरण में:जनरल वीके सिंह उज्जैन पहुंचे, महाकाल के दर्शन किये
पूर्व सेना अध्यक्ष और मौजूदा केंद्रीय राज्य उड्डयन मंत्री जनरल वीके सिंह बुधवार को सुबह उज्जैन पहुंचे। वे भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान सिंह ने अपने समर्थकों के साथ महाकाल मंदिर में दर्शन किए।
सिंह ने महाकाल मंदिर में करीब 10 मिनट तक पूजन अर्चन किया। दरअसल सिंह उज्जैन में कालिदास अकादमी में चल रहे कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ बीजेपी के कई बड़े और स्थानीय नेता भी साथ रहे।
दर्शन के बाद सिंह ने मीडिया से बात की। इस दौरान सिंह मध्य प्रदेश के उप चुनावों में बीजेपी की जीत को लेकर आश्वस्त दिखाई दिए। सिंह ने कहा कि मैं उज्जैन में किताब का विमोचन करने के लिए आया हूं और शाम तक लौट जाऊंगा। सिंह ने यूपी चुनाव में व्यस्त होने का हवाला देकर कहा की अभी बहुत काम है और चुनाव के लिए कार्यकर्ता में ऊर्जा और जोश भी भरने जाना है।