- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
महाकाल मंदिर परिसर से ओह माय गॉड की शूटिंग का लगभग पैकअप
भस्मआरती में शूटिंग के लिए प्रशासन ने जुटाई व्यवस्था, नहीं पहुंचे अक्षय
अनुमति अनुसार चार नवंबर तक का शेड्यूल था
उज्जैन।महाकालेश्वर मंदिर परिसर में फिल्म की शूटिंग के लिए लगाए गए अस्थाई शेड को अब हटा दिया गया है। सुबह मंदिर कर्मचारियों द्वारा परिसर की सफाई की गई, वहीं भस्मा आरती में शूटिंग के लिए अक्षय कुमार के आने की चर्चा थी जिसको लेकर समिति के अधिकारी व पुलिस अफसर मंदिर पहुंचे, लेकिन अक्षय कुमार शूटिंग के लिए नहीं आए। हालांकि भस्माआरती की शूटिंग एक दिन पहले भी हो चुकी है।
मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग के कारण एक हिस्से में काला पर्दा लगाकर यहां आम लोगों का आवागमन प्रतिबंधित किया गया था। मंदिर में दर्शनों के लिए आने वाले लोगों को मार्ग बदलकर प्रवेश व निर्गम की व्यवस्था समिति द्वारा निर्धारित की गई थी जिसका लोगों ने विरोध भी किया। हालांकि मंदिर परिसर में फिल्म शूटिंग का काम पूरा होते ही शेड हटाने के साथ यहां लगाए गए अस्थाई ठेले, पेड़ों पर बांधे गए मन्नत के धागे सहित अन्य सामग्री को हटा दिया गया है। अब मंदिर परिसर पूर्व की तरह हो चुका है और सुबह मंदिर समिति के कर्मचारियों द्वारा यहां सफाई भी की गई। इसके अलावा मंदिर में प्रवेश और निर्गम मार्ग भी पूर्व की तरह लोगों के लिए खोल दिए गए हैं।
तैयारी पूरी लेकिन अफसर हुए निराश
ओह माय गॉड 2 में भगवान महाकालेश्वर की भस्मआरती का दृश्य भी लिया गया है जिसमें अक्षय कुमार अभिनय करते नजर आएंगे। मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी और पुलिस अफसर व्यवस्थाओं के लिये सुबह से मंदिर पहुंचे लेकिन अक्षय कुमार के नहीं आने के कारण भस्माआरती की शूटिंग नहीं हो पाई। अफसरों ने बताया कि भस्मआरती के कुछ दृश्य मंगलवार को लिये जा चुके हैं।