- बसंत पंचमी पर वासंती रंग में रंगेगा महाकाल मंदिर, भस्म आरती से होगी शुरुआत; सांदीपनि आश्रम में भी होंगे विशेष धार्मिक आयोजन!
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद ली गई आज्ञा, पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण के साथ साकार रूप में भगवान ने दिए दर्शन
- महाकाल दरबार पहुंचे सुनील शेट्टी, परिवार के साथ शांत माहौल में किए दर्शन; Border-2 की सफलता के लिए मांगा आशीर्वाद
- सभा मंडप से गर्भगृह तक अनुष्ठानों की श्रृंखला, भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में हुए महाकाल के दर्शन; जल और पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और शेषनाग श्रृंगार के साथ खुले मंदिर के पट
- महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मेका श्रीकांत, नंदी हॉल में बैठकर किया जाप
उज्जैन का गौरव दिवस , नववर्ष का अभिनन्दन
शंख ध्वनि के साथ सूर्य की पहली किरण को अर्ध्य
विक्रम संवत 2079… नव वर्ष की शुरुआत
वर्ष प्रतिप्रदा, गुड़ी पड़वा का उत्साह, शहर के चौराहों पर सजावट,
रांगोलियां भी बनाई, शाम को रामघाट पर कैलाश खेर की संगीत संध्या आयोजित होगी
उज्जैन। वर्षप्रदा, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा को आज उज्जैन गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। नवसंत्सर २०७९ पर आज शनिवार सुबह शिप्रा तट पर शंख ध्वनि के बीच सूर्य की पहली किरण को अर्ध्य दिया गया। आज नववर्ष का उत्साह छाया हुआ है।
सुबह से शाम तक शहर में अनेक आयोजन होंगे। शाम को शिप्रा तट पर प्रख्यात गायक कैलाश खेर गीतों की प्रस्तुति देंगे। गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी इस प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन में शिरकत करेंगे। वर्ष प्रतिपदा पर उज्जैन का गौरव दिवस मनाकर प्रदेश के विभिन्न शहरों के गौरव दिवस मनाने की शुरूआत आज से हो रही है।

सृष्ट्यादि कल्पादि युगादि महोत्सव समिति ने गुड़ी पड़वा पर रामघाट पर प्रात: सूर्य की पहली किरण को अर्ध्य दिया। पं. आनंदशंकर व्यास के
सृष्ट्यादि कल्पादि युगादि महोत्सव समिति ने गुड़ी पड़वा पर रामघाट पर प्रात: सूर्य की पहली किरण को अर्ध्य दिया। पं. आनंदशंकर व्यास के अनुसार बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा चीनू डे के निर्देशन में शंख वादन किया गया, वहीं वैदिक विद्वानों ने संवत्सर मंत्रों का पाठ किया।
गुरु अखाड़े के छात्रों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। शुभकामनाओं के साथ नीम एवं मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग शिप्रा के घाटों पर मौजूद थे। यहां पर शाम को होने वाले मुख्य समारोह के लिए विशेष साज-सज्जा की गई है।

महामृत्युंजय द्वार पर सबसे बड़ी गुड़ी, चौराहों पर साज-सज्जा: महिला उद्योग भारती संगठन द्वारा इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार पर सबसे बड़ी गुड़ी लगाई गई। इसके बाद पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। गौरव दिवस पर शहर के विभिन्न चौराहों पर विशेष साज-सज्जा की गई है। रंगोली, लाईटिंग आदि करके नगर का जन्म उत्सव मनाया जा रहा है।
मुख्यमंत्री करेंगे भूमिपूजन: उज्जैन गौरव दिवस पर शहर में होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भाग लेंगे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शाम 5.15 बजे उज्जैन पहुंचेंगे।
5.30 बजे नवाखेड़ा तपोभूमि के पास भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे शाम 6.50 बजे गौरव दिवस पर संभागीय हाट बाजार नीलगंगा में आयोजित गौरव मेले में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री इसके बाद रात्रि 7.20 बजे रामघाट पहुंचेंगे। यहां पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर रात्रि 10.15 बजे इंदौर के लिये रवाना होंगे।
बाइक रैली निकलेगी
उज्जैन गौरव दिवस पर आज बाइक रैली का आयोजन किया है। बाइक रैली में महिला स्कूटी पर एवं पुरुष बाइक पर दोनों भाग ले सकेंगे। रैली तपोभूमि से शुरू होकर कार्तिक मेला ग्राउंड तक जाएगी। बाइक रैली के लिए सभी लोग 4.30 बजे तपोभूमि पर एकत्रित होंगे। शाम 5.30 बजे रैली रवाना होगी। रैली तपोभूमि, महामृत्युंजय द्वार से होते हुए शांति पैलेस होटल के साइड से बड़नगर बायपास होकर कार्तिक मेला ग्राउंड पर समाप्त होगी।
इंद्रध्वज एवं गुड़ी आरोहण चल समारोह: संस्था नवसंवत नवविचार के अध्यक्ष डॉ. योगेश शर्मा के अनुसार विक्रम संवत् 2079 के आगमन पर क्षिप्रा तट पर सूर्य को अर्ध देकर मंत्रोच्चार के साथ नववर्ष का स्वागत किया।
संवत आगमन पर महावीर कीर्ति स्तंभ फव्वारा चौक से इंद्र ध्वज एवं गुड़ी चल समारोह निकाला। इसके बाद गुड़ी का आरोहण किया गया।
देवी मंदिरों में दर्शनों का सिलसिला: आज विक्रम संवत 2079 का आरंभ हुआ। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रि भी आज से शुरू हुई। शहर के देवी मंदिरों में विशेष साज-सज्जा की गई है।
सुबह से ही भक्त देवी मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं घरों में भी शुभ मुहूर्त में घट स्थापना की जा रही है। आज वर्षप्रदा पर सुबह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन शहर में निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए।
ललाट पर मंगल तिलक लगाया
गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर शहर के प्रमुख स्थलों पर शहरवासियों को मंगल तिलक लगाकर गुड़, धनिया एवं नीम की पत्ती खिलाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी जा रही है।
नगर निगम मुख्यालय के साथ-साथ समस्त झोन कार्यालयों पर रंगोली बनाकर मिठाई वितरण किया जा रहा है। प्रमुख स्थलों पर भगवा ध्वज भी लगाए गए हैं। इधर कोठी पैलेस पर भी सुबह मंगल तिलक लगाकर नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई।
अनुसार बंगाली समाज की महिलाओं द्वारा चीनू डे के निर्देशन में शंख वादन किया गया, वहीं वैदिक विद्वानों ने संवत्सर मंत्रों का पाठ किया।

