- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
उज्जैन का मौसम बदला:छाया कोहरा, अब तेज बारिश की उम्मीद कम, तापमान बढ़ा
उज्जैन में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। अल सुबह छाया कोहरा सुबह 9 बजे तक बना रहा। इस वजह से मौसम विभाग का मानना है कि अब तेज बारिश की उम्मीद कम है। कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे जिस वजह से मामूली बारिश होती रहेगी। अब तक उज्जैन में 27 इंच बारिश हुई है। जिले में सबसे ज्यादा 46 इंच बारिश झारड़ा तहसील में हुई।
उज्जैन के गंभीर बांध में लगातार पानी की आवक बढ़ती जा रही है। गुरुवार सुबह 8 बजे तक गंभीर बांध में 1800 एमसीएफटी पानी आ गया। बांध को लबालब होने में केवल 450 एमसीएफटी पानी और आ सकता है। बांध प्रभारी अशोक शुक्ला ने बताया कि पानी की आवक जारी है। इंदौर के यशवंत सागर में चारों ओर से पानी आ रहा है, इस वजह से वहां के गेट खोले जा रहे हें। इसी तरह गंभीर में भी आसपास के इलाकों से कैचमेंट एरिया में पानी आ रहा है।
ये है तहसीलों की स्थिति : उज्जैन तहसील में सबसे कम 28 इंच बारिश
घट्टिया – 41.3 इंच (1050 मिमी)
खाचरौद – 38.5 इंच (980 मिमी)
नागदा – 40.5 इंच (1031 मिमी)
बड़नगर – 36.8 इंच (936 मिमी)
महिदपुर – 40.1 इंच (1021 मिमी)
तराना – 29.9 इंच (761 मिमी)