- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
उज्जैन के बटिक प्रिंट कलाकार की दो पेंटिंग 6.72 लाख रुपये में बिकी
उज्जैन के बटिक प्रिंट कलाकार हयात गुट्टी की दो पेंटिंग 6 लाख 72 हजार रुपये में बिकी है। खरीददार कच्छ, गुजरात के हैं, जिन्होंने पेंटिंग को काफी सराहा और उसे खरीदे बिना न रह सके। 30 वर्षीय हयात द्वारा बनाई एक पेंटिंग में राशि चक्र और दूसरी में नाग-गरुढ़ की दुश्मनी को दर्शाया है। मोम को पिघलाकर विशेष रंगों की सहायता से कपड़ों पर हाथ से दोनों पेंटिंग बनाने में छह माह का वक्त लगा था। इसे 15 दिन पहले कच्छ में लगी प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया था। पिछले वर्ष दोनों पेटिंग का चयन मध्य प्रदेश सरकार ने पुरस्कार के लिए किया था।