- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
राज्यसभा निर्वाचन के लिए संत बालयोगी उमेशनाथजी महाराज को उम्मीदवार घोषित किया
भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा निर्वाचन के लिए मध्य प्रदेश से राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथजी महाराज को उम्मीदवार घोषित किया है। बालयोगी उमेशनाथजी को जिस समय यह सूचना मिली वें आश्रम में गुरु गोरक्षनाथजी के धूने पर पूजा अर्चना कर रहे थे। संतश्री को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाए जाने से वाल्मीकि समाज सहित अन्य पिछड़े समाज में हर्ष व्याप्त है। जानकारी मिलते ही आश्रम में भक्तों का तांता लग गया।
सामाजिक समरसता, मानवता व राष्ट्रवाद का अलख जगाने वाले राष्ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथजी महाराज का जन्म सन् 1964 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ। जन्म के बाद ही उनके माता पिता ने उन्हें महायोगी श्री गुरुगोरक्षनाथ के धूने को समर्पित कर दिया था। जन्म से ही वे नाथसंप्रदाय के संत के रूम में जीवन जी रहे हैं।