- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 17-08-2026
बाबा महाकाल का मखाने की माला और भांग-चंदन से श्रृंगार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज गुरुवार भस्म आरती के लिए मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से कर पूजन कर भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया गया। कपूर आरती के बाद भगवान महाकाल के मस्तक पर त्रिपुंड लगाकर आभूषण अर्पित कर श्रृंगार किया। भगवान को मावा, सूखा मेवा और ड्रायफ्रूट अर्पित करने के बाद ज्योतिर्लिंग को कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई। भस्म अर्पित करने के पश्चात भगवान महाकाल को रजत मुकुट, रजत की मुंडमाल और मखाने की माला के साथ ॐ का वस्त्र अर्पित कर शांति का संदेश दिया गया। जिसके बाद फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।