- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
लोकसभा चुनाव से पहले धार्मिक स्थलों की यात्रा करवाएगी मोहन सरकार
राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले इंदौर से महाकालेश्वर, इंदौर से ओंकारेश्वर और इंदौर से बाकी धार्मिक स्थानों की यात्रा करा सकें। इसके लिए प्रयास कर रहे हैं। अंतरिम बजट में भी इसके लिए कुछ प्रावधान किया है। धार्मिक स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा देने की तैयारी है।
मोहन यादव ने कहा कि हम कोशिश तो यह कर रहे हैं कि टेंडर ठीक समय पर हो जाएं तो लोकसभा चुनाव के पहले इंदौर से सभी धार्मिक स्थानों की यात्रा करा सकें। इसी प्रकार से ग्वालियर से ओरछा, ग्वालियर से दतिया, पीतांबरा पीठ के दर्शन करने का मौका मिल जाए। ऐसी ही कई सारी योजनाओं को लेकर हमनें अंतरिम बजट में रास्ता बनाया है।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को विकास परक और नागरिकों के कल्याण का बजट बताया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बजट शिक्षा, सिंचाई, कृषि, उच्च शिक्षा, स्कूल शिक्षा, ग्रामीण विकास, लोक निर्माण, शहरी विकास, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, स्वास्थ्य और नागरिकों की सुविधाओं से जुड़े प्राथमिक क्षेत्र और जनकल्याण के कार्यों के लिए पर्याप्त राशि के प्रावधान के साथ तैयार किया गया।