- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन के बेगमबाग के प्रदर्शन में बुर्का पहन क्यों घुसी महिला
महाकाल पुलिस ने महिला से पूछताछ के बाद महिला थाना भिजवाया, जलगांव की रहने वाली है महिला
उज्जैन। बेगमबाग में चल रहे प्रदर्शन के दौरान बुर्का पहन कर महिलाओं के बीच घूसने वाली महिला को महिला थाने भेजा गया है। महाकाल टीआई प्रकाश वास्कले ने बताया कि महिला महाराष्ट्र के जलगांव की रहने वाली है। घटना के दिन वह बेगमबाग से गुजर रही थी। प्रदर्शन के चलते वह उसमें शामिल हो गई। यहां लोगों को उसके बाहरी होने पर पूछताछ शुरू की तो वह सामान छोड़कर जाने लगी। इस पर लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस थाने ले आए। महिला मानसीक रूप से कमजोर है और कुछ बताने को तैयार नहीं है। उसके परिजनों के बारे में जानकारी निकाली जारी है। फिलहाल बगैर किसी प्रकरण दर्ज किए उसे महिला थाने में रखा गया है।
पति ने पत्नी के साथ की मारपीट
पुष्पांजलि नगर में रहने वाली प्रकाश बाई के साथ उसके पति हरिराम प्रजापत ने मारपीट की। भैरवगढ़ पुलिस ने बताया कि महिला अपने बेटे के साथ रहती है। वह ग्राम गोयला में मध्याह़्न भोजन बनाने जाती है। १२ फरवरी की दोपहर १२.४५ बजे के करीब बस स्टैंड चौराहे ग्राम गोयला में पति हरिराम मिला और उसे मध्यान्ह भोजन बनाने गांव में नहीं आने की बात कहते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।