- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
उज्जैन के समीप हादसा : एक ही परिवार के 50 सदस्य जख्मी…
उज्जैन | घर से माता जी के दर्शन के लिए खुशी-खुशी निकले एक परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया। रास्ते में ट्रैक्टर-ट्रॉली दुर्घटना ग्रस्त हो गई, जिससे परिवार के 50 लोग जख्मी हो गए। इसमें 7 वर्ष की मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। सभी सदस्यों को उज्जैन के जिला चिकित्सालय में उपचार दिया जा रहा है।
भीम माता जा रहे थे सभी
झारड़ा तहसील के साकरिया गांव के शर्मा परिवार के करीब 50 सदस्य शनिवार सुबह ट्रॉली में सवार होकर भीम माता मंदिर जा रहे थे, जिसमें 3 साल से लेकर 13 साल तक के 8 बच्चे और 8 महिलाएं घायल हुए हैं। एक 7 साल की बच्ची नेहा की हालत गंभीर होने पर निजी हॉस्पिटल रैफर किया गया है। फिलहाल सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।
ये हैं घायलों के नाम
घायलों में नेहा पिता मुकेश 7, तनिशा पिता बाबूलाल 7, अर्चना पिता मुकेश 8, बुलबुल पिता रमेश 13, धीरज पिता पुष्कर 13, कुनकुन पिता नागेश्वर 3, कुमकुम पिता नागेश्वर 5, सोना पिता गोलू 13, नेमुबाई पति बंटी 25, राजुबाई पति गणेश 45, रामकन्या पिता प्रहलाद 50, यशोदा पति मुकेश 35, सुकमाबाई पति शेषनारायण 60, कमुबाई पति नानूराम 50, मंजुबाई पति सालराम सभी निवासी झारड़ा तहसील के हैं। साकरिया गांव व टीना पति प्रभुलाल झारड़ा घायल हुए हैं, जिसमे नेहा 7 साल की बच्ची व महिला सुकमा बाई की हालत गंभीर है।