- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
उज्जैन को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर के मल्टीपरपस इनडोर हॉल की सौगात, ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य सरकार कटिबद्ध है। उज्जैन शहर में कुछ खेलों की देश में एक अलग पहचान है। उस पहचान को कायम रखने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने शिक्षा मंत्री रहते हुए उज्जैन शहर को एक बहुत बड़ी खिलाड़ियों के लिये सौगात दी है। ऊर्जा मंत्री पारस जैन ने 23 सितम्बर को इनडोर हॉल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेन्सी को निर्देश दिये हैं कि यह इनडोर हॉल गुणवत्तापूर्ण बनाया जाये, राशि की किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। इस इनडोर हॉल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इसमें जिमनाशियम भी रहेगा।
मंत्री जैन ने अवगत कराया कि खेलकूद सुदृढ़ीकरण योजना के अन्तर्गत शिक्षा मंत्री रहते हुए जयसिंहपुरा स्थित शासकीय नूतन स्कूल के पीछे मल्टीपरपज इनडोर हॉल निर्माण कार्य के लिये दो करोड़ 80 लाख रूपये की राशि पूर्व में स्वीकृत करवाई गई थी। इसमें एक करोड़ 20 लाख यपये की राशि पाठ्य पुस्तक निगम, शिक्षा विभाग की ओर से 20 लाख रूपये तथा शेष राशि विधायक निधि से स्वीकृत करवाई गई है, परन्तु कार्य की अधिकता को देखते हुए अब निर्माण कार्य की लागत तीन करोड़ दो लाख 39 हजार रूपये आंकी जा रही है। मंत्री जैन ने निरीक्षण के दौरान कहा कि शेष राशि अन्य मदों से एजेन्सी को उपलब्ध करवाई जायेगी।
इस इनडोर हॉल में टेबल टेनिंस हॉल का भी निर्माण करवाया जायेगा। यह हॉल सर्वसुविधायुक्त रहेगा, इसलिये उन्होंने सम्बन्धित एजेन्सी को निर्देश दिये हैं कि सर्वश्रेष्ठ इनडोर हॉल का निर्माण किया जाये। शहर और खिलाड़ियों को यह बहुत बड़ी सौगात मिलने जा रही है। निरीक्षण के दौरान जैन ने नक्शे का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। जैन ने निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन भी किया और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उल्लेखनीय है कि मल्टीपरपज इनडोर हॉल की क्रियान्वयन एजेन्सी लोक निर्माण विभाग पीआईयू उज्जैन है।