- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
उज्जैन जल्द होगा शत प्रतिशत वैक्सीनेटेड:कोरोना टारगेट से 20 हजार वैक्सीन दूर,
उज्जैन शत प्रतिशत कोरोना वैक्सीनेशन से बस 20 हजार डोज दूर है। यह टारगेट जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। जिले की वोटर लिस्ट के अनुसार 14.48 लाख लोगों को पहला डोज लगाने पर जिले का टीकाकरण 92 प्रतिशत पूरा हो जायेगा। अभी 14.27 लाख काे टीका लग चुका है। यानी अब जिले में केवल 20 हजार लोगों का टीकाकरण होना है।
दरअसल आठ फीसदी में ऐसे लोग शामिल हैं जो या तो पलायन कर चुके हैं या जिनकी मौत हो चुकी है या ऐसे हैं जिन्हें टीका नहीं लगाया जा सकता। 92 प्रतिशत टारगेट पूरा होने पर उज्जैन को भी शत प्रतिशत वैक्सीनेशन की श्रेणी में शामिल कर लिया जाएगा। शेष 20 हजार लोगों को शहर एवं गांव में ढूंढ-ढूंढ कर टीका लगाया जाएगा।
जिले में अभी तराना और महिदुपर ब्लॉक पिछड़े हुए हैं। सोमवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा कि दोनों ब्लॉक के एसडीएम को निर्देश दिए हैं कि जिन ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण पूरा नहीं हो रहा है, वहां के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक और एएनएम को निलंबित किया जाए।
महाकाल मन्दिर में रोजाना होगा टीकाकरण –
महाकाल मन्दिर में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यहां 50 से 60 लोगों को रोजाना टीका लगाया जा रहा है। जबकि अवकाश के दिन यहां टीकाकरण नहीं होता है। कलेक्टर ने कहा कि महाकाल मंदिर में रोजाना सुबह 6 से रात 9 बजे तक अलग-अलग शिफ्ट में टीकाकरण किया जाए। यहां सातों दिनों तक टीकाकरण किया जाएगा। इससे महाकाल मन्दिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने यदि पहला टीका नहीं लगाया है तो उनका टीकाकरण किया जा सकेगा।
सेकंड डोज के लिए भी तैयारी –
सेकंड डोज के मामले में उज्जैन प्रदेश में तीसरे स्थान पर है। कलेक्टर आशीषसिंह ने कहा कि सेकंड डोज के लिए भी उज्जैन को अभी से तैयार रहना होगा। ताकि पहले डोज का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल होने के बाद दूसरे डोज का भी शत प्रतिशत लक्ष्य समय पर पूरा कर सकें।