- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
बारिश में संघ का पथ संचलन:उज्जैन में गिरते पानी में निकला पथ संचलन
दशहरे के अवसर पर निकाला जाने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन इस बार माधव नगर शाखा के लिए खास हो गया। रविवार शाम को निकाला गया ये संचलन शाम 5.30 बजे शुरू हुआ। जो क्षेत्र के चक्कर लगाकर वापस शाखा पर पहुंचा। घोष से साथ शुरू हुए स्वयं सेवकों के कदमताल जैसे ही आगे बढ़े, काली घटाएं छा गईं और थोड़ी ही देर में तेज बारिश शुरू हो गई। लेकिन स्वयं सेवकों के कदम थमे नहीं। घोष वादन के साथ स्वयं सेवक आगे बढ़ते रहे। स्वयं सेवकों ने लगातार हो रही तेज बारिश के बीच पथ संचलन पूरा किया। इस दौरान घोष वादन भी नियमानुसार हुआ। करीब एक से दो किमी के दायरे में पथ संचलन निकाला गया।
साथ में चल रहे अन्य स्वयं सेवकों ने ट्रैफिक को एक ओर से निकलने के कह रहे थे, लेकिन शहरवासी संचलन के निकलने तक सड़क के दूसरी ओर रुके रहे। इसी दौरान एक राहगीरों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोमवार को जमकर वायरल हुआ।
दरअसल दशहरे पर निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन इस बार बहुत ही सामान्य ढंग से निकाला गया। अधिकांश शाखाओं की ओर से दशहरे पर पथ संचलन निकाल लिया गया था। कुछ शाखाओं की ओर से रविवार सुबह संचलन निकाला गया, लेकिन माधवनगर और राजेंद्र नगर शाखा की ओर से रविवार शाम को पथ संचलन निकाला गया। इसमें सीमित संख्या में स्वयं सेवक शामिल हुए।