- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
उज्जैन जिले के थावरचंद गेहलोत होंगे राज्यसभा में सदन के नेता
उज्जैन। राज्यसभा के नए सत्र से इस बार सामजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गेहलोत सदन के नेता होंगे। वे अरुण जेटली की जगह लेंगे, जिन्होंने बीमारी के चलते अपने समस्त पदों से दूरी बना ली है। गेहलोत 1996 से 2009 के दौरान शाजापुर लोकसभा सीट से सांसद रहे। 2012 में गेहलोत को राजयसभा के लिए चुना गया 2018 में पुन: राज्यसभा के लिए चुने गए। राज्यसभा सदस्य के तौर पर इनका कार्यकाल 2024 में समाप्त होगा। साफ और ईमानदार छवि वाले थावरचंद गेहलोत भाजपा का सबसे बड़ा दलित चेहरा है।
राष्ट्रपति के पद के चुनाव के समय भी इनका नाम चर्चा में था। थावरचंद गेहलोत कई वर्षों से बीजेपी के संसदीय बोर्ड के सदस्य रहे हैं और पार्टी में अपनी निर्विवाद छवि के चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में पिछले 4 बार से मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं।