- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
राहतभरी खबर: दो दिनों में प्री मानसून दे सकता दस्तक
उज्जैन:भीषण गर्मी शहरवासियों पर कहर बनकर टूट रही है और यह सिलसिला पिछले दो सप्ताह से जारी है। गर्मी का आलम ये है कि मानो आसमान से आग बरस रही है। गर्मी केवल शहरवासियों पर ही नहीं बल्कि बेजुबान पक्षियों के भी बर्दाश्त से बाहर हो रही है। स्थिति यह हो गई है कि घरों में लगे कूलर और पंखे भी गर्मी के आगे फेल हो गये हैं। दिन के साथ रातें भी गर्म होने से शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गर्मी से परेशान लोगों को अब बारिश का इंतजार है। शहरवासियों के लिए राहतभरी खबर है कि अगले दो दिनों में प्री मानसून के दस्तक देने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि रात का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात में तेज गर्मी के कारण लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। लोग अपने आवश्यक काम सुबह निपटाने के बाद दोपहर के समय घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं।
मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता के अनुसार पिछले दो दिनों से प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो चुकी हैं। शाम के समय तेज हवाएं और बूंदाबांदी भी हुई। इसके चलते लोगों को उमस से परेशान होना पड़ा। हवा ६ किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। उमस रहने के कारण बारिश के संकेत मिल रहे हैं। संभावना है कि अगले दो दिनों में प्री मानसून शहर में दस्तक दे सकता है।