- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
- चैत्र नवरात्रि इस बार खास: पंचक और ग्रहों के अनोखे संयोग से बढ़ेगा फल, ज्योतिषाचार्यों ने बताया खास महत्व
- तड़के सजा महाकाल दरबार: भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजी जयकार
- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
उज्जैन-देहरादून ट्रेन 1२ जनवरी तक निरस्त रहेगी
ठंड के मौसम में कोहरे का असर अब ट्रेनों पर भी होने लगा है। प्रतिवर्ष अनुसार उज्जैन से देहरादून के बीच चलने वाली उज्जैन-देहरादून ट्रेन अब २१ दिसंबर से १२ जनवरी तक निरस्त रहेगी। उत्तर भारत में घना कोहरा होने के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग प्लेट फार्मों पर समय पर पहुंच जाते हैं। लेकिन उन्हें ट्रेनों के इंतजार में घंटों यात्री प्रतीक्षालय अथवा ्रप्लेट फार्मों पर इंतजार करते देखा जा सकता है।
ठंड के कारण जो ट्रेनें देरी से चल रही हैं। उनमें साबरमती एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, इंदौर-पटना एक्सप्रेस, इंदौर-बांद्रा, अवंतिका एक्सप्रेस शामिल है। मौसम में आए बदलाव के मद्देनजर उत्तर रेलवे ने ट्रेन नं. 14310/14309 को निरस्त कर दिया है।