उज्जैन नगर निगम की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए आयुक्त का बड़ा कदम

बिल्डर महेश परियानी, कांट्रेक्टर जिंदल पर लाखों रुपए का संपत्तिकर बकाया

पहली बार बड़े बकायादारों की सूची सार्वजनिक

जोन कार्यालय की दीवारों पर आइल पैंट से लिखे नाम

उज्जैन।नगर निगम उज्जैन की आर्थिक स्थिति सुधारने और खजाने को भरने के लिए नगर निगम आयुक्त ने बड़ा कदम उठाते हुए न केवल बकायादारों के नाम की सूची को सार्वजनिक किया है, बल्कि जोन कार्यालयों की दीवारों पर आईल पेंट से उनके नाम भी लिखवा दिए है। इन बकायादारों की सूची में शहर के प्रमुख बिल्डिर और कॉलोनाइजर महेश परियानी का नाम भी है। इनके अधिपत्थ वाली तिरूपति कंस्ट्रक्शन पर 31 लाख 49 हजार 152 रुपए बकाया है। साथ ही कांट्रक्टर अमित जिंदल पर 12 लाख 23 हजार 664 रुपए बकाया है। संपत्तिकर बकायादारों में कांग्रेस के नेता चेतन यादव के परिजन भी शामिल है।


नगर निगम की आर्थिक स्थिति बेहतर नहीं है और नगर निगम को केवल संपत्तिकर के रूप में लगभग 58 करोड़ रुपए और जल कर के करीब 8  करोड़ रुपए वसूलना है। निगमायुक्त अंशुल गुप्ता ने निगम के खजाने को भरने के लिए संपत्तिकर वसूली को टारगेट करते हुए एक अहम फैसला लिया है। इसके प्रथम चरण में ऐसे बकायादार जिनसे वर्षों पुराना लाखों रुपए संपत्तिकर वसूलना है। उनके नाम सार्वजनिक किए है।

शहर के कई प्रमुख और नामी लोगों पर नगर पालिक निगम की लेनदारी
संपत्तिकर बकायादारों की सूची में बिल्डर महेश परियानी की अथिपत्थ वाली पार्टनरशिप में संचालित तिरूपति कंस्ट्रक्शन पर 31 लाख 49 हजार 152 रुपए बकाया है। इसमें तिरूपति कंस्ट्रक्शन पार्टनर अमित पिता सुरेशचंद, महेश पिता नारायण, भवरसिंह पिता नानूराम पर 16 लाख 59 हजार 386 रुपए, तिरूपति कंस्ट्रक्शन पार्टनर अमित पिता सुरेशचंद, महेश पिता नारायण, भंवरसिंह पिता नानूराम पर 11 लाख 26 हजार 397 रुपए बाकी है। तिरूपति रियालिटीज पार्टनर महेश परियानी पिता नारायणदास, अमित पिता सुरेश पर 3 लाख 72 हजार 379 रुपए संपत्तिकर बकाया है।

इसी प्रकार पेराडाइज सोशियल वेलफेयर सोसायटी पर 12 लाख 23 हजार 664 रुपए संपत्तिकर बकाया है। इसके सचिव अमित जिंदल है। रामलानी बिल्डर्स के पार्टनर तिरथदास कन्हैयालाल, चंद्रलाल, जगदीश चंद्र, गिरधारी लाल पर 1 लाख 83 हजार 657 रुपए बकाया है। पाश्र्वनाथ डेवलपर्स लिमिटेड के ओपरेटिव ऑफिसर बीपी ढाका पर 27 लाख 73 हजार 132 रुपए बकाया है। इसी प्रकार केलकर परिवार की अलग-अलग संपत्ति का नगर निगम को लाखों रुपए कर वसूलना है। इसमें हिमांशु, कीर्तिवर्धन, गणेश पिता पांडुरंग पर 3 लाख 70 हजार 884 रुपए, हिमांशु कीर्तिवर्धन पिता गणेश केलकर, एसजी केलकर पर 2 लाख 93 हजार 629 रुपए बकाया है। गणेश केलकर पर 4 लाख 70 हजार 203 रुपए संपत्तिकर शेष है। कांग्रेस नेता चेतन यादव के परिजनों के नाम की संपत्ति पर भी लाखों रुपए कर बकाया है। इसमें होटल अजय के लिए कलावती पति स्व. प्रेमनारायण यादव की दो अलग अलग संपत्ति पर 4 लाख 3 हजार 545 रुपए बकाया है।

Leave a Comment