उज्जैन नगर निगम वित्त वर्ष 2022-23 में कई प्रावधान

124 नए क्षेत्रों से लेंगे संपत्ति कर

35 करोड़ रु. के राजस्व की उम्मीद

शहर में दो फोरलेन, महापौर-आयुक्त-अधिकारी-कर्मचारियों के मकान बनाने के प्रस्ताव की भी स्वीकृति

उज्जैननगर निगम द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 21 लाख की बचत का बजट स्वीकृत किया गया हैं। इसमें संपत्ति कर के लिए 124 नए क्षेत्रों को शामिल किया गया हैं। इससे निगम को करीब 35 करोड़ के राजस्व मिलने की उम्मीद हैं। शहर में दो फोरलेन सड़कों के निर्माण के साथ-साथ पीपीपी मॉडल के तहत नगर निगम आयुक्त महापौर के अलावा अधिकारियों कर्मचारियों के नए भवन बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई हैं।

यह प्लान प्रस्तावित

संपत्ति कर वसूली के लिए 124 नई कॉलोनी, मोहल्ले, गलियों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र की संपत्तियों को शामिल किया गया है। इसके लिए 35 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया हैं। इससे नगर निगम को की आय में वृद्धि होगी।

जीआईएस सर्वे के लिए 2 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

शिप्रा शुद्धिकरण के अंतर्गत शिप्रा में मिलने वाले नालों को रोकने के लिए रोकने के लिए सदावल प्लांट के लिए तीन करोड़ का प्रावधान किया गया है।

शहर की नाली और आंतरिक मार्गों के रखरखाव के लिए 16 करोड़ रु.प्रस्तावित है।

विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए 14 करोड़ रु. का प्रावधान हैं। एफडीआरएम योजना के अंतर्गत 3 करोड़ के निर्माण कार्य होगें है। इसमें मित्र नगर नाला निर्माण, इंदिरा नगर नाला निर्माण, कालोनियों के विकासक्षकार्य किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री अधोसंरचना में 8 करोड़ रु. की लागत से सिंधी कॉलोनी से गऊघाट और नक्षत्र गार्डन से उंडासा तालाब तक फोरलेन का निर्माण किया जाएगा।

पूर्व स्वीकृत प्रोजेक्ट के लिए 3600 लाख रु.का प्रावधान किया गया है।

महापौर आयुक्त और अधिकारी कर्मचारियों के लिए आवास गृह का निर्माण पीपीपी मॉडल के तहत होगा।

अभी नगर निगम में परिषद अस्तित्व में नहीं है इसके लिए प्रस्तावित कार्य या किसी भी वार्ड विशेष से संबंधित कार्य,वार्ड के विशेष कार्य के लिए पार्षद की अनुशंसा और सहमति को बजट में शामिल नहीं किया गया है।

निविदा समिति की अनुशंसाओं को नीतिगत मानते हुए इसे बजट में नहीं रखा गया है।

बजट की खास बातें

निगम के अपर आयुक्त (वित्त) आदित्य नागर के अनुसार निगम ने 22-23 के लिए वास्तविक आंकड़ों पर आधारित बजट तैयार किया हैं। निगमायुक्त अंशुल गुप्ता द्वारा प्रस्तुत बजट को निगम प्रशासक/संभागायुक्त संदीप यादव ने स्वीकृत किया हैं। पूर्व के प्रोजेक्ट्स को पूरा करने का लक्ष्य रखा हैं। देनदारियों को खत्म करने के के राजस्व बढ़ाने पर जोर दिया हैंंंं। प्रशासनिक व्यय को कम करने के साथ सीएनजी वाहनों के उपयोग की प्लानिंग तैयार की हैं। स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया हैं।

बजट संक्षेप में

प्राप्तियां 77414.99

व्यय 77393.99

बचत 21.00

स्वास्थ्य/स्वच्छता 4669.00

उद्यान विकास 1000.00

(-राशि लाखों में)

Leave a Comment