- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
सीवरलाइन के लिये खोदे 20 फीट गहरे नाले में मिली युवक की लाश
उज्जैन।टाटा कंपनी द्वारा सीवर लाइन के लिये खोदे गये 20 फीट गहरे गड्ढे में सुबह युवक की लाश तैरती मिली। महाकाल पुलिस ने शव पानी से निकालकर पीएम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया और शिनाख्ती के प्रयास शुरू किये हैं।
पुलिस ने बताया कि टाटा कंपनी द्वारा कालिदास उद्यान से रणजीत हनुमान की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क को करीब 20 फीट गहरा खोदा गया है। सुबह आसपास के लोगों ने थाने पर सूचना दी कि अज्ञात युवक की लाश पानी से भरे गड्ढे में पड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची।
पानी से युवक के शव को निकलवाया जिसकी उम्र 35-40 वर्ष के बीच लग रही है। युवक ने पेंट शर्ट पहने हैं उसकी स्लिपर मिट्टी के ढेर पर पड़ी थी। युवक ने पानी के गड्ढे में कूदकर आत्महत्या की या दुर्घटना से पानी में जा गिरा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतक की शिनाख्ती के प्रयास किये जा रहे हैं।
महीनों से बंद पड़ा है रणजीत हनुमान मार्ग
रहवासियों ने बताया कि टाटा कंपनी द्वारा रणजीत हनुमान मार्ग को सीवर लाइन डालने के लिये महीनों पहले खोदा था। इस कारण लोगों को खेतों के रास्ते आवागमन करना पड़ रहा है। बड़े वाहनों का आवागमन बंद है। धूल मिट्टी के कारण लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। कंपनी का काम धीमी गति से चलने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।