- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
उज्जैन : पत्नी पर रात 3 बजे किया कैंची से हमला
पत्नी बोली शंका करता है, पति बोला पहले उसने मारा
उज्जैन। बीती रात ढांचा भवन में रहने वाली महिला गहरी नींद में सो रही थी उसी दौरान पति ने कैंची से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और पति को हिरासत में लिया है।
पूजा उर्फ रानी पति सोनू मालवीय 27 वर्ष निवासी ढांचा भवन को रात 3 बजे चिमनगंज मंडी पुलिस ने गंभीर घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पूजा ने बताया कि उसका पति सोनू शंका करता है इस कारण घर में आये दिन विवाद होते थे। रात में दो बच्चों के साथ सो रही थी तभी शराब के नशे में धुत्त सोनू ने कैंची से हमला किया।
घायल हालत में ही पुलिस को फोन पर सूचना दी थी, जबकि सोनू का कहना है कि पूजा मोबाइल पर किसी युवक से बातचीत करती है पूछने पर नहीं बताती। कल उससे कहा कि फर्जी फोन करने वाले की रिपोर्ट थाने में कर देते हैं, लेकिन वह नहीं मानी जिससे शक पक्का हो गया। विवाद में पहले पूजा ने मारपीट की तो बदले में उसे कैंची मार दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उज्जैन : झोपड़ी में सो रहे मजदूर के चेहरे पर एसिड डाला
राकेश मालवीय पिता गंगाराम 45 वर्ष निवासी बोरखेड़ी थाना नलखेड़ा मजदूरी करता है और फिलहाल वह निजातपुरा स्थित निर्माणाधीन मकान में चौकीदारी कर रहा है उसके साथ झोपड़ी में पत्नी व बच्चे भी रहते हैं। उसे सुबह 4.30 बजे पत्नी व बेटे ने जिला अस्पताल में झुलसी हालत में भर्ती कराया।
डॉक्टर ने बताया कि राकेश के चेहरे पर एसिड डाला गया है। बेटे अरूण ने बताया कि पिता घर में सोये थे, मैं मेहमान के साथ झोपड़ी के बाहर सो रहा था। आवाज सुनकर नींद खुली, देखा तो पिता का चेहरा झुलसा था। उनके चेहरे पर किसने एसिड डाला इसकी जानकारी नहीं है।