- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
- पति विक्की जैन के साथ महाकाल मंदिर पहुंची अंकिता लोखंडे, भस्म आरती में लिया हिस्सा; अंकिता बोलीं- पहली बार भस्म आरती देखी, शब्दों में नहीं बता सकती अनुभव
- अलसुबह भस्म आरती में राजा स्वरूप में सजे महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’; उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
उज्जैन पुलिस हुई हाइटेक , POS मशीन मिली:एक क्लिक पर गाडी और आरोपी की भी जानकारी , चालान भी भर सकेंगे
उज्जैन: जिले में बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने और ट्रेफिक नियमों के उल्लंघन में सुधार करने के लिए उज्जैन पुलिस अब हाई टेक गेजेट्स का इस्तेमाल करेगी। उज्जैन पुलिस को 89 POS मशीनें प्राप्त हुई है। अब इन मशीनों से पुलिस का काम और आसान हो जाएगा। ट्रैफिक नियम उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई, चोरी के वाहन और व्यक्ति के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी एक क्लिक में अत्याधुनिक पीओएस मशीन पर मिल जायेगी।
उज्जैन के विभिन्न चौराहों पर ट्रेफिक पुलिस पर अत्याधुनिक गेजेट्स के साथ दिखाई देगी। POS मशीन में गाड़ी का नंबर डालते ही व्यक्ति का पूरा रिकॉर्ड सामने होगा चाहे वाहन चोरी का हो या व्यक्ति ने पहले ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया हो या उसके विरुद्ध कोई आपराधिक रिकॉर्ड हो सारी जानकारी एक क्लिक में मिल सकेगी। अब चालानी कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मियों के पास ये मशीनें होगी । इसके लिए जिले भर के पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने जिले के थाना प्रभारियों व ट्रैफिक अधिकारियों को यह मशीनें पुलिस कंट्रोल रूम में सौंप कर पुलिस व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया है।
89 POS मशीन मिली
एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल ने बताया की टेक्नोलॉजी के इस दौर में पुलिस के कार्य को और बेहतर बनाने के लिए 89 मशीनें पुलिस को मिली है। अब गाड़ियों की चेकिंग के दौरान गाडी को थाने भेजना या उसके वाहन नंबर का मिलान करवाना नहीं पड़ेगा। मशीन में नंबर डालते ही गाडी की कुंडली समाने होगी। जिसमें ट्रैफिक डेटा ऑनलाइन फीड है।