- महाकाल लोक में फायर सेफ्टी ट्रेनिंग: सुरक्षाकर्मियों को सिखाए आग से बचाव के तरीके, एक्सटिंग्विशर चलाने की दी ट्रेनिंग
- महाकाल की भस्म आरती में स्नेहा राणा: 2 घंटे नंदी हॉल में बैठकर की आराधना, मंत्री संजय सिंह ने भी किए दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
उज्जैन : प्रेमिका की सगाई होने से पहले प्रेमी ने लगा ली फांसी
उज्जैन। महाकाल वाणिज्य में रिश्तेदार के घर रहने वाले बीई के छात्र ने प्रेम प्रसंग में आत्महत्या कर ली। नानाखेड़ा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है।
रामलाल पिता लालसिंह नांदेड़ 22 वर्ष निवासी महाकाल वाणिज्य मूल रूप से कन्नौद का रहने वाला था। बीई की पढ़ाई करने वह मामा के लड़के के यहां तीन माह से रह रहा था। रामलाल ने रविवार को रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर उसके पिता व अन्य परिजन जिला चिकित्सालय पहुंचे। परिजनों ने बताया कि रामलाल का बागली में रहने वाली युवती से पिछले तीन वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की सगाई होने वाली थी संभवत: इसी कारण रामलाल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।
प्रेमी जोड़े को पकड़कर लाई पुलिस
8 जनवरी को गोपालपुरा में रहने वाली किशोरी घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने तलाश के बाद किशोरी को नागदा उन्हेल रोड स्थित मकान से मोहन मेवाड़ा निवासी शाजापुर के साथ पकड़ा। किशोरी को परिजनों के सुपुर्द करने के बाद पकड़ाये युवक से पूछताछ की जा रही है।