- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
उज्जैन-फतेहाबाद ब्रॉडगेज ट्रैक:प्लेटफॉर्म-1 पर शुभारंभ के इंतजाम, डीआरएम पहुंचे उज्जैन स्टेशन
सोमवार को उज्जैन-फतेहाबाद के नए ट्रैक का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल के हबीबगंज में कमलापति रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने भोपाल आएंगे। वे उज्जैन-फतेहाबाद ट्रैक का वर्चुअल उद्घाटन भी करेंगे। करीब 7 साल के लंबे इंतजार के बाद उज्जैन-फतेहाबाद के 23 किमी लंबे रेल मार्ग पर यात्री ट्रेन चलने का समय आ गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 245 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस रेल लाइन को राष्ट्र को लोकर्पित करेंगे। सोमवार को इस रूट पर मेमू ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। इसके बाद इस रूट पर मेमू ट्रेन चलने लगेगी। शुभारंभ कार्यक्रम के लिए उज्जैन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर इंतजाम किए गए हैं। इसके चलते रतलाम रेल मंडल के डीआरएम विनीत गुप्ता और सांसद अनिल फिरोजिया ने रेलवे स्टेशन पर इंतजामों का निरीक्षण किया।
उज्जैन में कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू हो जाएगा। उज्जैन-फतेहाबाद ट्रेक के प्रधानमंत्री के वर्चुअल शुभारंभ करने के बाद सांसद अनिल फिरोजिया मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इंदौर के लिए रवाना करेंगे। इसके साथ ही इंदौर से भी उज्जैन के लिए मेमू ट्रेन रवाना होगी। रतलाम रेल मंडल के पीआरओ खेमचंद मीणा ने बताया कि एक नमबर प्लेटफार्म पर एलईडी लगाई जा रही है। साथ ही अलग लग कैमरे और आधुनिक लाइव तकनीक के माध्यम से पीएम मोदी जुड़ेंगे।