- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
उज्जैन में अब 30 अप्रैल तक सबकुछ लॉक:उज्जैन जिले में 30 अप्रेल तक संपूर्ण लॉकडाउन
उज्जैन जिले में लोगों की लापरवाही की वजह से एक बार फिर लॉकडाउन बढ़ाए जाने का फैसला लेना पड़ा है। दरअसल रोजाना बड़ी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आने के बाद और सुबह 8 से 12 बजे तक दी जाने वाली छूट का बेवजह इस्तेमाल किए जाने की वजह से उज्जैन जिले में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो गई है। जिसके बाद आज उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने टोटल लाकडाउन का फैसला लिया है। जिसके बाद अब 21 अप्रैल से 30 अप्रेल तक उज्जैन शहर और जिले के ग्रामीण इलाको में पूरी तरह लाकडाउन रहेगा। सिर्फ दवाई ,दूध ,सरकारी उचित मूल्य की दुकानों को छूट दी जाएगी। इसके अलावा फिलहाल किराना दुकाने भी बंद करने का निर्णय लिया गया है । आने वाले दिनों में किराना सामान को घर पर डोर टू डोर भिजवाने की व्यवस्था की जायेगी। वहीं जिले में दी गई शादी समारोह की सभी परमिशन निरस्त कर दी गई है। इसकी वजह से शादी की तैयारी कर चुके कई परिवारों के सामने संकट भी खड़ा हो गया है।
गौरतलब है कि 22 अप्रैल से 29 अप्रैल के बीच शादी के मुहूर्त होने की वजह से बड़ी संख्या में लोगों ने शादी की परमिशन लेकर तैयारियां कर ली थी लेकिन बेकाबू हो रही कोरोना की रफ्तार की वजह से जिला प्रशासन ने शादी समारोह की सभी परमिशन निरस्त कर दी है।
21 अप्रैल से 30 अप्रैल तक के लॉकडाउन में यह रहेगी व्यवस्था
मेडिकल और चिकित्सा सुविधाएं चालू रहेंगे
आटा चक्की सुबह 7 बजे 11 बजे तक खुल सकेंगी
दूध की दूकान सुबह 7 से 11 और शाम 6 से 8 बजे तक खुली रहेंगी
शव यात्रा में अधिकतम 10 लोग सम्मलित हो सकेंगे