- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 08-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 06-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 05-08-2026
- नागदा रेलवे बायपास परियोजना पर बढ़ा विरोध, भूमि अधिग्रहण को लेकर प्रभावितों ने आंदोलन की दी चेतावनी
उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
उज्जैन जिले की बड़नगर तहसील के काजीखेड़ी गांव में केबल चोरी करने पहुंचे दो आरोपियों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। ग्रामीणों ने पहले दोनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की और फिर चोरी की गई केबल उनके गले में डालकर गांव में जुलूस निकाला। इसके बाद दोनों आरोपियों को बड़नगर पुलिस के हवाले कर दिया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान इंदौर निवासी विनोद और भागीरथ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी एक गिरोह के साथ केबल चोरी करने पहुंचे थे, जिसमें शामिल तीसरा साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में लगातार हो रही केबल चोरी की घटनाओं से किसान और गांव के लोग परेशान थे। बिजली की केबल चोरी होने से खेतों और गांवों में बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही थी। ग्रामीणों की सतर्कता के चलते इस बार चोर पकड़े गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी पहले हुई अन्य चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं।