- उज्जैन में केबल चोरी करते पकड़े गए आरोपी, ग्रामीणों ने चोरी की केबल गले में डालकर निकाला जुलूस
- उज्जैन में नर्मदा प्रोजेक्ट के चोरी हुए 28 PFCMB वाल्व बरामद: ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने शुरू की जांच
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 18-07-2026
- हत्याकांड का खुलासा: दोस्त ने ही की थी लखन मालवीय की हत्या, बहन से संबंधों के शक में ईंट से किया हमला
- महाकाल लोक में गुरु गोरखनाथ की 108 फीट प्रतिमा की मांग तेज, नाथ समाज ने CM मोहन यादव को सौंपा ज्ञापन
उज्जैन में नर्मदा प्रोजेक्ट के चोरी हुए 28 PFCMB वाल्व बरामद: ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने शुरू की जांच
उज्जैन जिले के तराना क्षेत्र में नर्मदा परियोजना के कीमती PFCMB वाल्व चोरी करने के मामले में एक युवक को रंगे हाथ पकड़ा गया। शुक्रवार शाम नाटाखेड़ी प्रोजेक्ट के पास तैनात कर्मचारियों ने एक संदिग्ध युवक को OMS बॉक्स से वाल्व निकालते हुए देखा और उसे पकड़ लिया। आरोपी के पास मौजूद बैग की तलाशी लेने पर उसमें 28 PFCMB वाल्व बरामद किए गए।
ये विशेष वाल्व नर्मदा परियोजना में पानी की सप्लाई को नियंत्रित करने के लिए लगाए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इन उपकरणों को इजराइल से मंगाया गया था और भारत में इनकी उपलब्धता काफी सीमित है। वाल्व की मदद से कंट्रोल रूम से ही पेयजल आपूर्ति को चालू या बंद किया जा सकता है।

पिछले कुछ समय से तराना, शाजापुर, मक्सी और महिदपुर क्षेत्र के कई गांवों में इन वाल्व की चोरी की शिकायतें सामने आ रही थीं। चोरी की घटनाओं के कारण 55 गांवों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया था। इसके बाद परियोजना कर्मचारियों ने निगरानी और गश्त बढ़ा दी थी।
पकड़े गए आरोपी की पहचान दरबार सिंह गुर्जर, निवासी भैसाखेड़ी, थाना टोंक खुर्द, जिला देवास के रूप में हुई है। आरोपी के पास से मिले 28 वाल्व की अनुमानित कीमत करीब 67 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अधिकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने मामले में BNS की धारा 303(5) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को आशंका है कि इस चोरी के पीछे एक संगठित गिरोह शामिल हो सकता है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।