- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकुंभ जैसा होगा सिंहस्थ 2028, पार्किंग स्थलों का हुआ निरीक्षण: अधिकारियों के जारी किए निर्देश, कहा - घाट तक आसान पहुंच पर जोर
- महाकाल मंदिर पहुंचे मिलिंद सोमन और नितीश राणा: भस्म आरती में हुए शामिल, 2 घंटे नंदी हॉल में किया जाप
- तड़के महाकाल के कान में स्वस्ति वाचन, फिर खुला चांदी का पट! भस्म अर्पण के बाद साकार रूप में दर्शन
उज्जैन में कोरोना वैक्सीनेशन:आज 24 केन्द्रों पर कोवैक्सीन का केवल सेकंड डोज लगेगा
कोरोना वैक्सीनेशन का महाअभियान 25 व 26 अगस्त को चलाया जाएगा। इस दिन दो लाख डोज लगाने का लक्ष्य तय किया जा रहा है। लेकिन इसके पहले 23 अगस्त सोमवार को 24 केंद्रों पर वैक्सीनेशन किया जाएगा। ये सभी केंद्र शहर के 24 अलग-अलग वार्डों में हैं। इन केंद्रों पर कोवैक्सीन का सेकंड डोज ही लगाया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर करीब सौ डोज सप्लाय किए जाएंगे। इस तरह मंगलवार को शहर के ढाई हजार लोगों को सेकंड डोज लगाया जाएगा। उपायुक्त श्रीमती कल्याणी पांडे ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए प्री बुकिंग की जरूरत नहीं है। सीधे सेंटर पर जाकर वैक्सीन लगवाया जा सकता है। अब तक जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के 11 लाख 31 हजार 438 लोगों को पहला डोज लगाया जा चुका है। जबकि 2 लाख 79 हजार 4 लोगों को दोनों डोज लगाया जा चुका है। इधर 25 व 26 अगस्त को कोरोना वैक्सीन महाअभियान चलाया जाएगा। पहले दिन यानी 25 अगस्त को दोनों डोज लगाए जाएंगे। पहले दिन डेढ़ लाख डोज लगाने का लक्ष्य है, जबकि जबकि 26 अगस्त गुरुवार को केवल सेकंड डोज लगाया जाएगा। दूसरा डोज करीब 50 हजार लोगों को लगाया जाएगा। जिला टीकाकरण अधिकारी केसी परमार ने बताया कि महाअभियान में जिले को दो लाख डोज उपलब्ध हो सकें, इसके लिए प्रशासन द्वारा सरकार को पत्र लिखा जा रहा है।
प्रशासन अलर्ट –
दो दिन में दो लाख डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह होगी कि पर्याप्त डोज उपलब्ध हो जाएं। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। इसके लिए एनएचएम के एमडी को पत्र लिखकर पर्याप्त वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग भी की है। यदि दो दिन में दो लाख लोगों को डोज लगाए जाते हैं तो यह भी एक रिकॉर्ड होगा। इसके पहले 21 जून को वैक्सीनेशन के महाअभियान के पहले चरण में शहर में 75 हजार डोज का लक्ष्य रखा गया था। जबकि प्रशासन ने 1 लाख 6 हजार लोगों को वैक्सीन लगाया था।