- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
उज्जैन में देश विरोधी नारों पर कार्रवाई:4 लोगों पर रासुका लगाकर 3 महीने के लिए जेल भेजा
उज्जैन में मोहर्रम पर देश विरोधी नारे लगाने के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने चार आरोपियों पर रासुका लगा दी है। चारों को तीन माह के लिए जेल भेज दिया है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने इस संबंध में कलेक्टर को पत्र लिखा था।
राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करने वाले अजहर उर्फ अज्जू (21 वर्ष), शादाब उर्फ बच्चा (40 वर्ष) और मोहम्मद समीर उर्फ बल्दी (28 वर्ष) पर रासुका लगाई गई है। साथ ही इंस्टाग्राम पर राष्ट्र विरोधी पोस्ट करने वाले साहिल लाला उर्फ सोयम (20 वर्ष) पर भी कार्रवाई की गई है।
इन सभी अपराधियों पर भारत विरोधी नारे लगाने, आपसी वैमनस्यता फैलाने, धार्मिक उन्माद भड़काने, लोक शांति भंग करने, देशभक्ति की भावना को आहत करने, देश की संप्रभुता को धूमिल करने जैसे गंभीर आरोप हैं। इन पर रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) लगाकर 3 माह के लिए जेल में निरुद्ध करने के आदेश जारी किए गए हैं।]
पुलिस की अपील
पुलिस की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। इसमें एडिटेड वीडियो वायरल नहीं करने की अपील की गई है। पुलिस ने मोहर्रम पर राष्ट्रविरोधी नारेबाजी की घटना का जिक्र करते हुए कहा है कि इस मामले में कुछ लोगों ने एडिटेड वीडियो वायरल किए हैं। ऐसे वीडियो को वायरल न किया जाए। ऐसे कांट-छांट वाले वीडियो और उन्हें एडिट करने वालों की पुलिस निगरानी कर रही है। ऐसा करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।