- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
उज्जैन में खेल का वातावरण निर्मित करने के हरसंभव प्रयास होंगे । सांसद की अध्यक्षता में खेल संगठनों की बैठक आयोजित
उज्जैन में खेल का वातावरण निर्मित करने के हरसंभव प्रयास होंगे। खेल मैदानों के पास शौचालयों का निर्माण किया जायेगा तथा पीने के पानी के लिये बोरवेल लगाये जायेंगे। समस्याओं से जूझ रहे खेल संगठनों की भी मदद शासकीय योजनाओं के माध्यम से की जायेगी। यह बात सांसद डॉ.चिन्तामणि मालवीय ने आज उज्जैन जिले के विभिन्न खेल पदाधिकारियों की बैठक में कही।
खेल पदाधिकारियों ने उपयोगी सुझाव दिये
बैठक में मौजूद विभिन्न खेल संगठनों के पदाधिकारियों ने उपयोगी सुझाव दिये। मलखंब एसोसिएशन के श्री शैलेंद्र व्यास ने मांग की कि मलखंब एकेडमी के लिये शीघ्र भूमि उपलब्ध कराई जाये। कराटे एसोसिएशन के सोनी ने भी प्रेक्टिस के लिये जगह दिये जाने की मांग की। इसी तरह खेल ग्राउण्ड पर 15 अगस्त एवं 26 जनवरी को चूरी न डालने की मांग की गई। खिलाड़ियों के लिये बीमा योजना प्रारम्भ करने की मांग भी संगठनों द्वारा रखी गई।
बैठक में कलेक्टर संकेत भोंडवे ने कहा कि खेल मैदानों पर पीने के पानी एवं शौचालय की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने खिलाड़ियों से वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री बीमा योजना से जुड़ने का आग्रह किया। कलेक्टर ने शीघ्र फिजियोथैरेपी सेन्टर शुरू करने की जानकारी दी।