- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
- श्रावण में किस रास्ते से निकलेगी बाबा महाकाल की सवारी? मार्ग को लेकर बढ़ी उत्सुकता, भक्तों ने प्रशासन से मांगी स्पष्ट जानकारी
उज्जैन में चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस…यह है वजह
उज्जैन. अयोध्या को लेकर आने वाले फैसले पर अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारी लगभग पूरी कर ली है। जिलेभर के थानों के संवेदनशील क्षेत्र चिह्नित कर लिए गए हैं। थानों से इस संबंध में रिपोर्ट भी एसपी कार्यालय भेज दी गई है। अगले दिनों में इन क्षेत्रों सहित अन्य इलाकों में फोर्स की तैनाती की जाएगी। वहीं पुलिस ने सांप्रदायिक रूप से विवादित व्यक्तियों की सूची भी तैयार कर ली है। इन लोगों पर नजर रखी जा रही है तो कुछ के बांड ओवर भराने की तैयारी भी है।
अयोध्या मामले को लेकर पुलिस द्वारा जिलेभर में मोहल्ला समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें लोगों को अयोध्या फैसले के मददेनजर सांप्रदायिक सद्भाव रखने सहित सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने संबंधी बातें बताई जा रही है। पुलिस द्वारा इसके अलावा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रो में संवेदनशील क्षेत्र भी चिह्नित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात किया जाएगा, साथ ही पेट्रोलिंग करवाई जाएगी। ताकि किसी तरह की गड़बड़ी नहीं हो सके। वहीं पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना क्षेत्रों के गुंडे-बदमाशों के बांड ओवर तो भरवाए ही जा रहे हैं, साथ ही उन लोगों पर भी नजर रखी जा रही है, जो सांप्रदायिक रूप से विवादित हैं। पुलिस के मुताबिक अगले दिनों में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालने को लेकर भी सक्रियता बढ़ाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भोपाल से अतिरिक्त फोर्स भी मिलने वाला है। एसपी सचिन अतुलकर का कहना है कि अयोध्या मामले पर शांति-सद्भाव बनाए रखने के लिए मोहल्ला समिति की बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा जिले के सभी थाना क्षेत्रों से संवेदनशील क्षेत्र, किन क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करना है, किन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था रखना आदि बातों की तैयारी कर ली गई है।
थानों ने दी है यह जानकारी
- थानों में बलवा या दंगे निपटने के लिए संसाधन है या नहीं।
- थाना क्षेत्रों में संवेदनशील क्षेत्र कौन-कौन से हैं, उनके नाम।
- थाना क्षेत्रों में अस्पताल, एंबुलेंस और डॉक्टर की जानकारी।
- क्षेत्र में निगरानीशुदा बदमाश के साथ सांप्रदायिक विवाद फैलाने वाले व्यक्तियों पर नजर।
- क्षेत्र में धर्मशाला व होटल की जानकारी