- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
उज्जैन में छठ पूजा:शिप्रा नदी के किनारे रामघाट पर छठ पूजा की भीड़, बड़ी संख्या में पंहुची महिलाएं
उज्जैन में गुरुवार को छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शिप्रा नदी पर बड़ी संख्या में महिलाओं की भीड़ दिखाई दी। सुबह होते ही उगते सूर्य को अर्घ्य देने महिलाएं रामघाट पर पहुंचीं।
हर साल कार्तिक शुक्ल षष्ठी को मनाये जाने वाला छठ पर्व मुख्य रूप बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। महिलाएं खासतौर पर्व के दौरान 36 घंटे तक निर्जला व्रत रखती हैं। सूर्य देव और छठी मैया की पूजा कर उन्हें अर्घ्य देकर पूजन करती हैं।
मान्यता है कि छठ पूजा करने से हर मनोकामना पूर्ण होती है। छठी मैया संतानों की रक्षा कर दीर्घायु प्रदान करती हैं। पारिवारिक सुख-समृद्धि और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए ये पर्व मनाया जाता है। खासकर इस व्रत को संतानों के लिए रखा जाता है।
शिप्रा नदी के साथ-साथ कालिदास अकादमी के तालाब में भी महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किये हुए थे। व्रत को लेकर रामघाट पहुंची महिला रानी शर्मा ने बताया कि तीन दिन का व्रत रखा जाता है, जिसमें उगते और डूबते सूरज की पूजा की जाती है।