- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
पहली बार 13 से नीचे गया पारा:नवंबर में 12.8 डिग्री हुआ उज्जैन का तापमान,
उज्जैन के तापमान में गुरुवार की रात सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम साफ होने के कारण शहर में रात का तापमान 13 डिग्री से नीचे 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बीते दिन शहर का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री था।
इसके एक दिन पहले बुधवार की रात को चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। गिरावट के बाद शहर का तापमान 13.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक चला गया था। सोमवार को भी इतना ही तापमान रिकॉर्ड था। जबकि इसके पहले शहर 14 से 15 डिग्री के बीच चल रहा था।
मौसम में लगातार ठंडक घुलती जा रही है। बीते आठ दिनों से बादल छाए होने के कारण सर्दी में कुछ कमी आई थी और शहर का तापमान बढ़ गया था। बुधवार को आसमान पूरी तरह से साफ होने के बाद शहर के तापमान में एकाएक गिरावट दर्ज की गई।
मौमम विभाग का मानना है कि बीते दिनों में बादल मंडराने से हल्की बारिश होने की संभावना थी, लेकिन ऊपरी दबाव नहीं बनने से बारिश नहीं हुई। आने वाले दिनों में अब लगातार तापमान में कमी आएगी।