- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
उज्जैन में देश विरोधी नारेबाजी का मामला:हिंदूवादी नेता ने कहा- धर्म की रक्षा के लिए सरकार और कानून की जरूरत नहीं
उज्जैन में मोहर्रम पर भारत विरोधी नारेबाजी मामले में सोमवार को कई संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। स्वर्णिम भारत मंच के कार्यक्रम के दौरान आपत्तिजनक भाषणबाजी की गई। हिंदूवादी नेता रविभूषण श्रीवास्तव ने कहा, हम 6 बच्चे पैदा नहीं कर सकते, लेकिन 6 लोगों को खत्म करने के लिए तैयार हैं। इधर, शहर के मुस्लिम नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
टावर चौक पर आयोजित स्वर्णिम भारत मंच के कार्यक्रम अलग-अलग संगठनों समेत भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भाषण के दौरान रवि भूषण ने कहा कि ‘धर्म की रक्षा के लिए हमें सरकार और कानून की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। धर्म रक्षा की बात आएगी, तो हम भी कुर्बान होंगे। मुस्लिमों में भारत का डीएनए है।’ वहीं, SP सत्येंद्र शुक्ल ने कहा, शहर की फिजा बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है।
मुस्लिम नेताओं ने फूंका पाकिस्तान का पुतला
घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा ने पाकिस्तान का पुतला जलाया। अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष फैजान खान समेत अन्य कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सनवर पटेल ने कहा कि देश का हर मुसलमान भारत का लाल है। भारत मां ही उनकी मां है। पाकिस्तान कभी उनका आदर्श नहीं हो सकता।
ये है मामला
मोहर्रम पर 19 अगस्त की देर रात भीड़ बढ़ गई। सैकड़ों लोग इकट्ठा हो गए और नारेबाजी करने लगे। युवकों ने देशविरोधी नारेबाजी की थी। जीवाजीगंज क्षेत्र की इस घटना के बाद पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपी युवकों की पहचान कर गिरफ्तारियां की हैं। मामले में अब तक 16 आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। 10 की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसमें से 7 को जेल तो 3 को रिमांड पर लिया है।