- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
कोरोना वैक्सीन महाअभियान:25 अगस्त को 1.35 लाख को लगेगा टीका
कोरोना वैक्सीनेशन की तीसरी लहर से लड़ने के लिए सरकार ने दूसरा वैक्सीनेशन महाअभियान 25 व 26 अगस्त को रखा है। प्रशासन इसके लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर रहा है। कलेक्टर आशीषसिंह ने सोमवार को अभियान से जुड़े हुए सभी अफसरों की बैठक ली। उन्होंने कहा प्रदेश में सबसे अधिक वैक्सीन उज्जैन जिले को मिलेगी। इसीलिये जिले में शत-प्रतिशत जनता को वेक्सीन लगवाया जाये। शहरी क्षेत्र में एक लाख 17 हजार लोग टीकाकरण से बचे हुए हैं। इनमें 87 हजार लोगों को कोविड का पहला टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास को निर्देश दिये कि शहर के घर-घर में सर्वे का कार्य करवायें तथा टीकाकरण से छूटे हुए लोगों की जानकारी प्राप्त करें। यहां 120 केन्द्र बनाये जायेंगे। कलेक्टर ने कहा पिछले चरण में जो लोग छूट गये थे, उन्हें दूसरे चरण में वेक्सीनेट करने का कवरेज करना है। सभी अधिकारी इस बार प्लानिंग पर विशेष ध्यान दें। आशा कार्यकर्ता, पंचायत सचिव से घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। टीकाकरण केन्द्र पर किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसका भी विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि कम से कम समय में लोगों को टीका लगाया जा सके। वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में केंद्रों पर पहुंचे इसके लिए अलग से टीम बनाई गई है, जो हरेक केंद्र पर खत्म होने के पहले ही वैक्सीन पहुंचाएंगे। टीका लगाने वालों को समय से पहले पहुंचाने के लिए वाहन भी तैनात किए जाएंगे।
तहसीलों में क्या तैयारी –
नागदा – ग्रामीण क्षेत्र में 50 और शहरी क्षेत्र में 16 टीकाकरण केन्द्र बनाये जायेंगे। खाचरौद – 15 हजार का लक्ष्य निर्धारित। शहरी क्षेत्र में चार और ग्रामीण क्षेत्र में 56 केन्द्र होंगे।
बड़नगर – ग्रामीण क्षेत्र में 75 और शहरी क्षेत्र में पांच टीकाकरण केन्द्र होंगे। बड़नगर में 20 हजार लोगों को टीका लगाये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
घट्टिया – यहां 72 प्रतिशत कोरोना वेक्सीनेशन का कवरेज हो चुका है। विकास खण्ड में लगभग 16 हजार लोगों को पहला डोज और पांच हजार को दूसरा डोज लगाया जाना है।
तराना – 21 हजार लोगों को वेक्सीनेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
महिदपुर – 20 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। यहां 33 टीकाकरण केन्द्र बनाये गये हैं।