- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
उज्जैन में पहली बार एक ही दिन में 107 बदमाश जिलाबदर
उज्जैन। एसपी सचिन अतुलकर ने रविवार को बड़ी कार्रवाई की। जिले के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में 107 बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। अब तक 10 हजार बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। सोमवार को सभी 107 बदमाशों का आदेश तामिल करवाया जाएगा।
एसपी सचिन अतुलकर ने बताया कि विधानसभा चुनाव और त्योहारों को देखते हुए जिले के इन बदमाशों को जिलाबदर किया गया है। इनमें महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले, चुनाव, सांप्रदायिक, मारपीट और जानलेवा हमला करने के आरोपित भी शामिल हैं। सभी को एक साल के लिए जिलाबदर किया गया है।
विधानसभा चुनाव की तैयारियों को पुलिस मोबाइल एप्लीकेशन भी बनवा रही है। इसमें जिले में पिछले 5 सालों में सक्रिय बदमाशों की पूरी डिटेल डाली जा रही है। एप में बदमाशों के नाम, पते, उम्र और अब तक किए गए अपराधों का पूरा ब्योरा शामिल रहेगा।