- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
- उज्जैन दौरे पर CM: सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे, विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान का कियाअभिषेक; सेन समाज कार्यक्रम के बाद छिंदवाड़ा रवाना होंगे!
- महाअष्टमी पर महामाया मंदिर से शुरू हुई नगर पूजा: 28 किमी तक चली मदिरा की धारा, संत-महंतों की रही मौजूदगी; श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
- महाकाल की दिव्य भस्म आरती: चांदी के पट खुलते ही गूंजे जयकारे, शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला से हुआ श्रृंगार
उज्जैन में बजरंगियों की दबंगई: होटल में फिल्मी गानों पर गरबा रोका, कहा- फूहड़ गानों पर आराधना बर्दाश्त नहीं
सार
Ujjain: नवरात्रि की शुरुआत के पहले ही बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहर के सभी थानों पर ज्ञापन देकर पुलिस प्रशासन से निवेदन किया है। उनका कहना है कि गरबा आयोजकों को अनुमति देने के पहले यह समझाइश दें कि गरबा पंडालों में सिर्फ सनातनियों को प्रवेश मिले।
विस्तार
उज्जैन में माता की आराधना के पर्व नवरात्रि की शुरुआत के पहले ही बजरंग दल ने पुलिस को एक ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में पुलिस प्रशासन से ये मांग की गई है कि फूहड़ गानों पर माता की आराधना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके साथ ही आधार कार्ड देखकर पंडालों में लोगों को एंट्री दी जाए। बजरंग दल का ये मानना है कि कुछ गरबा पंडालों में इन नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। जिसकी जानकारी लगने पर दल के कार्यकर्ता ऐसे गरबा पंडालों पर पहुंचे और उन्होंने गरबा रुकवाकर विरोध जताया।
सॉलिटेयर होटल में रुकवाया गरबे का आयोजन
उज्जैन के चिंतामण मार्ग स्थित सॉलिटेयर होटल में गरबे के दौरान बुधवार रात बजरंग दल के 50 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे। जहां उन्होंने यह कहते हुए गरबे का आयोजन रुकवा दिया कि फिल्मी गाने नहीं बजाए जाएंगे। इसके साथ ही फूहड़ता के गानों पर माता की आराधना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हालांकि आयोजकों ने उनकी समझाइश मान ली, इसके बाद गरबा फिर से शुरू हुआ।
फूहड़ गानों पर गरबे का वीडियो हुआ था वायरल दरअसल, शहर के चिंतामन रोड स्थित सॉलिटेयर होटल में ‘डांडिया वाइब्स’ के नाम से तीन दिन के लिए गरबे का आयोजन हो रहा है। जिसका आयोजन मुहूर्त इवेंट की ओर से कराया जा रहा है। बताया जाता है की एक दिन पहले इसी गरबे का एक वीडियो सामने आया था। इसके बाद ही बजरंग दल ने यहां अचानक पहुंचने का प्लान बनाया और यहां पहुंचकर नाराजगी जताई।
वीडियो मे बॉलीवुड के गानों पर थिरकते दिखे थे लोग
गरबे का मंगलवार रात का वीडियो सामने आया था। जिसमें कुछ लोग अश्लील गानों पर थिरकते दिखे। इसी बात से बजरंग दल में नाराजगी थी। उन्होंने आयोजकों को चेतावनी दी कि हम माता की आराधना के नाम पर फूहड़ता बर्दाश्त नहीं करेंगे। बजरंग दल के कार्यकर्ता अंकित चौबे ने बताया कि माता की आराधना के नाम पर फूहड़ गानों पर गरबा सहन नहीं किया जाएगा।