- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
उज्जैन में बनाई अमेरिका जैसी सड़कें और पुल : शिवराज सिंह चौहान
उज्जैन | प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर कहा है कि हमने अमेरिका जैसी सड़कें और पुल उज्जैन में बनाए हैं। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा- भाजपा सरकार ने बेहतर सड़कें बनाई, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में पता ही नहीं लगता था कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढे में सड़क।
पूरे प्रदेश में रविवार को आयोजित ‘चलो पंचायत के तहत उज्जैन जनपद पंचायत के अंतर्गत सिकंदरी के गांव गोठड़ा में पहली बार मुख्यमंत्री चौहान पहुंचे।
विधानसभा चुनाव की घोषणा से पहले उन्होंने कहा प्रदेश में डेढ़ लाख किमी सड़कें बनाई गई हैं, जबकि कांग्रेस के शासनकाल में सड़कों पर इतना काम नहीं हो सका। पहले प्रदेश की सड़कों की हालत बहुत खराब थीं। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष पांडे भी मौजूद थे।