- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
उज्जैन में लगातार बारिश के बाद स्कुलों के अवकाश घोषित:23 अगस्त को सभी निजी और सरकारी स्कूलों का अवकाश
उज्जैन। लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। बारिश की स्थिति को देखते हुए कलेक्टर ने जिले में कक्षा 1 से 12 वीं तक के शासकीय व अशासकीय विद्यालयों में 23 अगस्त को अवकाश घोषित किया है।
जिले में रविवार से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर शुरू हुआ है। इधर सोमवार को सुबह से ही बारिश जारी रहने के कारण कई इलाकों में बारिश के पानी से जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त हुआ है। अत्यधिक बारिश के कारण विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने सोमवार देर शाम को जिले में कक्षा 1 से 12 तक के प्राइवेट और सरकारी सभी विद्यालयों में 23 अगस्त मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी आनंद शर्मा ने सभी विद्यालय प्राचार्य को आदेश जारी कर दिए हैं।
बीते वर्ष की तुलना में 48 मिमी बारिश ज्यादा
जिले में लगातार हो रही वर्षा के बाद कई जगह नदी नाले उफान पर है। शिप्रा नदी का जल स्तर भी बढ़ रहा है। पिछले चौबीस घंटे के दौरान जिले में औसत 30.9 मिमी वर्षा हुई है। इस वर्ष मानसून सत्र में अभी तक जिले में औसत 784.2 मिमी वर्षा हो चुकी है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में जिले में औसत 736.5 मिमी वर्षा हुई थी।
पिछले चौबीस घंटे के दौरान सोमवार सुबह तक उज्जैन जिले की उज्जैन तहसील में 17, घट्टिया में 33, खाचरौद में 10, नागदा में 22, बड़नगर में 6, महिदपुर में 40, झारड़ा में 36, तराना में 48 और माकड़ोन तहसील में 66 मिमी वर्षा हुई है।