- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- 13 साल बाद बने दुर्लभ संयोग में उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब, शनि जयंती और शनिचरी अमावस्या पर देशभर से पहुंचे श्रद्धालु; शनि मंदिर में स्नान के बाद कर रहे दान-पुण्य
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
पेयजल संकट:सीवरेज का पानी पीएचई की लाइन में मिक्स होने से बदबूदार पानी आ रहा
सीवरेज प्रोजेक्ट के तहत विद्या नगर-महावीर नगर इंदौर रोड पर टाटा कंपनी द्वारा सीवरेज लाइन डालने के बाद से ही पीएचई की पाइप लाइन से लोगों के घरों में गंदा व मटमैला तथा बदबूदार पानी आ रहा है। पानी का स्वाद भी बदला हुआ है। इससे महावीर नगर के रहवासियों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
सीवरेज लाइन डाले जाने के दौरान ही रहवासियों ने टाटा के प्रोजेक्ट इंजीनियर के संज्ञान में भी लाया गया था कि पीएचई की पाइप लाइन का पानी प्रभावित हो सकता है लेकिन उन्होंने ऐसी किसी संभावना से इनकार कर दिया गया था। लाइन बिछाने के बाद से कॉलोनी के रहवासी पीएचई का पानी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
क्षेत्र के रहवासियों का आरोप है कि सीवरेज लाइन के फ्लो को चेक करने के लिए पीएचई की पाइप लाइन को ब्रेक कर पानी का उपयोग किया गया था, जिसे बाद में हटाना भूल गए। रहवासी आरएस चौहान ने बताया सीवरेज का पानी पीएचई की पाइप लाइन में मिक्स हो रहा है, जिससे पानी गंदा व बदबूदार आ रहा है। पार्षद गब्बर कुवाल ने सोमवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और फिर पीएचई के अधिकारी राजीव शुक्ला व टाटा कंपनी के इंजीनियर्स व अधिकारियों से चर्चा की।