- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
उज्जैन में शाखा का पथ संचलन
हर बार भव्य तरीके से निकलने वाला राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का पथ संचलन इस बार सामान्य तरीके से निकाला गया। कोविड गाइडलाइन के चलते लगातार दूसरे साल शाखा के हिसाब से पथ संचलन निकाला गया। शहर में करीब सौ से अधिक शाखाओं में पथ संचलन निकाला गया। हर साल यह संचलन भव्य रूप में निकाला जाता है।
महानगर के कार्यवाह लोकेश लड्ढानी ने बताया कि इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं रखा गया है। प्रत्येक शाखा को निर्देश थे कि वे अपने आसपास के इलाके में ही संचलन निकाले। इसके चलते शाखाओं ने अपना ही रूट निर्धारित कर एक से दो किमी के दायरे में पथ संचलन निकाला।
इस दौरान सभी स्वयं सेवक गणवेश में शामिल हुए। संचलन के आगे घोष वादन किया जा रहा था। रास्ते में कई लोगों ने स्वयं सेवकों पर पुष्प वर्षा से स्वागत किया। महानगर के संघ चालक श्रीपाद जोशी ने बताया कि हमने सभी पुलिस थाना क्षेत्रों में इसकी विधिवत सूचना दे दी थी। कोविड के कारण शस्त्र पूजा, विजयादशमी पूजा व संचलन के कार्यक्रमों को छोटा ओर प्रतीकात्मक ही रखा गया है। संचलन के पहले शाखाओं में शस्त्र व विजयादशमी पूजन किया गया। इसके साथ ही संघ के स्वयं सेवकों ने संघ प्रमुख मोहन भागवत का नागपुर से दिया गया उद्बोधन भी सुना।