- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
दशहरे पर 45 वाहन, 13 घोड़े की भी पूजा
हर साल की परंपरा का निर्वाह करते हुए इस बार भी पुलिस ने विजयादशमी पर्व पर शस्त्र पूजन किया। करीब डेढ़ घंटे की वैदिक पूजा-पाठ व हवन के बाद अश्व व वाहनों का पूजन भी किया गया। पूजा समारोह के बाद सभी अफसरों ने शस्त्र भी चलाए।
आयोजन में मुख्य रूप से आईजी संतोष कुमार सिंह शामिल हुए। कलेक्टर आशीषसिंह, एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी अमरेंद्रसिंह, आकाश भूरिया और रवींद्र वर्मा भी पूजा में शामिल हुए। इसके अलावा शहर के तीनों सीएसपी व डीएसपी भी शामिल हुए। सभी शस्त्र पूजा के बाद हवाई फायर किया।
नागझिरी स्थित पुलिस लाइन में आयोजित इस कार्यक्रम में घोड़े व श्वान की पूजा भी की गई। यहां पुलिस के 45 वाहन, 13 घोड़े, सभी वाहनों के साथ शस्त्रों में प्रमुख रूप से एके 47, एसएलआर गन, थ्री नॉट थ्री गन, पिस्टल, रिवॉल्वर, इंसास सहित अन्य शस्त्रों की पूजा की गई। हवन पूजन के आखिरी में कुम्हेड़े (सफेद कद्दू) की बलि दी गई।