- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-07-2026
उज्जैन में सर्द हवाओं का डेरा:नमी व बादल के कारण तापमान नहीं गिरा
उज्जैन में गुरुवार शाम को हुई बारिश के बाद मौसम बदल गया। इसके बाद चली सर्द हवाओं के कारण मौसम सर्द हो गया। लेकिन नमी अधिक होने व बादल होने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज नहीं की गई। शुक्रवार को भी सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पूर्वी हवाओं व बादल के कारण नमी बढ़ी है। इसलिए सर्दी तो लगेगी लेकिन तापमान में कमी नहीं आएगी। हालांकि इससे अधिकतम तापमान में कमी आ जाती है। इसी वजह से गुरुवार को अधिकतम तापमान 9 डिग्री घटकर 21 डिग्री पर आ गया।
मौस विभाग ने बताया कि बादल छटते ही सर्दी अपना असर दिखाएगी। तब तापमान में कमी आने के बाद सर्दी बढ़ेगी। हालांकि अभी एक-दो दिन तक बादल छाए रहने व मामूली बारिश के आसार हैं। हवाओं के रुख के कारण शुक्रवार दोपहर बाद बूंदाबांदी होने की संभावना है।