- डीआईजी और एसपी की मौजूदगी में उज्जैन में हुई बलवा ड्रिल: जवानों को दिया प्रशिक्षण, सिखाई गई भीड़ प्रबंधन तकनीक
- सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से लगेगा मलमास, विवाह-गृहप्रवेश पर एक माह की रोक; इसी अवधि में आएंगे चैत्र नवरात्र
- वीरभद्र जी के कान में स्वस्ति वाचन के बाद सभा मंडप के चांदी के पट खोले गए: रजत शेषनाग मुकुट और मुण्डमाला में सजे बाबा महाकाल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन!
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
सीजेआई ने किए महाकाल के दर्शन:भस्मारती में शामिल हुए, रुद्राभिषेक किया
सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एन वी रमना शुक्रवार की सुबह महाकालेश्वर की भस्मारती में शामिल हुए। वे सुबह 4 बजे परिवार के साथ मंदिर पहुंच गए थे। आरती के बाद उन्होंने रुद्राभिषेक किया। वे महाकाल मंदिर परिसर में सुबह 4 से 6.30 बजे तक ढाई घंटे रुके।
मंदिर में पूजा-अर्चना और रुद्राभिषेक पं. आशीष पुजारी ने संपन्न कराया। पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने नंदी के दोनों सिंग पर अंगूठा और कनिष्ठिका उंगली रखकर महाकाल के पूर्ण दर्शन किए। पं. आशीष पुजारी ने बताया कि मान्यता है कि नंदी धर्म के प्रतीक हैं और नंदी के दोनों सिंग पर हाथ रखकर इस तरह दर्शन करने से महाकाल के पूर्ण दर्शन माने जाते हैं।
यहां से वे महाकाल मंदिर के मुख्य पुजारी पं. घनश्याम शर्मा के आश्रम पर भी पहुंचे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ रामघाट पर शिप्रा नदी में दीपदान भी किया। इसके बाद वे इंदौर के लिए रवाना हुए।